पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर इरफान पठान ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने के.एल. राहुल और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर जबकि दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर चुना है। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल प्लेइंग इलेवन में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।