इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए चुनी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन

पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने टी20 विश्व कप-2021 में 24-अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और राहुल चाहर को बाहर रखा है। उनकी प्लेइंग इलेवन है- के.एल. राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।