इरफान पठान ने शेयर की 21 साल पहले इंग्लैंड दौरे पर गई अंडर-19 भारतीय टीम की तस्वीर

पूर्व भारतीय पेसर इरफान पठान ने 21 साल पहले इंग्लैंड दौरे पर गई अंडर-19 भारतीय टीम की तस्वीर शेयर की है। इरफान ने लिखा, "इनमें कुछ भारत के लिए...कुछ आईपीएल में खेले। आप मुझे भी ढूंढ सकते हैं। अन्य खिलाड़ियों को पहचानिए? पहचान कौन?" कई यूज़र्स ने उनके अलावा सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मनविंदर बिस्ला व पॉल वल्थाटी को पहचाना।