inshorts

इराक की नदी में मिला सफेद बाल और गुलाबी आंखों वाला दुर्लभ यूरेशियाई ऑटर

इराक की टिगरिस नदी में सफेद बाल और गुलाबी आंखों वाला दुर्लभ यूरेशियाई ऑटर मिला है। इसे एक मछुआरे ने पकड़ा और उसने ऑटर का वीडियो ऑनलाइन शेयर कर दिया जिसके बाद लोग इसे खरीदने के लिए ₹40 लाख से ₹59 लाख के प्रस्ताव देने लगे। हालांकि, मछुआरे ने इसे बेचने से इनकार कर दिया।