इलेक्ट्रिक गीज़र का इस्तेमाल करते हुए हादसों से बचने के लिए बरतनी चाहिए कौनसी सावधानियां?

'इंडिया टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक गीज़र में हार्ड वॉटर की जगह सॉफ्ट वॉटर का इस्तेमाल करना चाहिए और गीज़र में पानी न होने पर उसे स्विच ऑफ रखना चाहिए वरना वह फट सकता है। बकौल रिपोर्ट, शॉर्ट सर्किट व शॉक से बचने के लिए वॉल्व की नियमित जांच करते रहें और ऑप्टिमल टेम्परेचर पर ही पानी गर्म करें।