इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में ये शेयर हैं जेफरीज़ के टॉप 4 पिक्स, 15% तेज़ी की उम्मीद

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के 4-प्रमुख शेयर चुने हैं जिनमें 15% तक की तेज़ी की उम्मीद है। इनमें ऐम्बर एंटरप्राइज़ेज़, डिक्सन टेक्नोलॉजी, केनेस टेक्नोलॉजी, सिरमा एसजीएस शामिल हैं। जेफरीज़ का मानना है कि ये कंपनियां प्रिंटेड सर्किट बोर्ड्स (पीसीबी) में निवेश/निर्माण बढ़ा रही हैं। गौरतलब है, वर्तमान में भारत 90% पीसीबी इम्पोर्ट करता है।