इलाज के खर्च का आपको देना होगा 10%! हेल्थ इंश्योरेंस के नए नियम का आप पर क्या पड़ेगा असर?
1 जनवरी 2027 से रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में 10% को-पेमेंट लागू करने का प्रस्ताव है। इसके तहत इंश्योरेंस में मंजूर इलाज के खर्च का 10% ग्राहक को अपनी जेब से देना होगा जबकि 90% रकम कंपनी देगी। एक क्लेम में को-पेमेंट अधिकतम ₹5 लाख तक सीमित रखने का प्रस्ताव है। हालांकि, प्रीमियम कितना घटेगा यह अभी तय नहीं है।