inshorts

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूपीपीएससी एपीओ की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द!

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC APO प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द कर दिया और नई मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश दिया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ओपन मेरिट में न जोड़े जाने पर यह फैसला आया है। 182 पदों के लिए 30 अप्रैल को जारी रिजल्ट में 2,856 उम्मीदवार चुने गए थे।