इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस दारोगा भर्ती-2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगाई रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा विज्ञापित उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। यह मामला लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की में कुछ प्रश्नों के उत्तर बदले जाने से जुड़ा है जिसपर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां जताई थीं। मामले में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।