इलाहाबाद हाईकोर्ट में RO और ARO समेत 543 पदों पर निकली भर्ती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) और कंप्यूटर असिस्टेंट (सीए) के 543 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें आरओ के 138, एआरओ के 380 और सीए के 25 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 21 जून है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Load More