मेरठ (उत्तर प्रदेश) में क्लीनिक में इलाज के दौरान एक नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट्स छूने के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, क्लीनिक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पीड़िता की मां के मुताबिक, उनकी बेटी बुखार, उल्टी और गले में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास गई थी।