इलाहाबाद एचसी ने सीएए के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में शरजील इमाम को ज़मानत दी
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 2019 में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को शनिवार को ज़मानत दे दी। इमाम की ज़मानत को लेकर अभी विस्तृत आदेश आना बाकी है। इमाम को पिछले साल बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।