inshorts

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कफील खान के खिलाफ यूपी सरकार के दूसरे निलंबन आदेश पर रोक लगाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहराइच (उत्तर प्रदेश) ज़िला अस्पताल में मरीज़ों व स्टाफ से दुर्व्यवहार संबंधी मामले में डॉक्टर कफील खान के खिलाफ सरकार के दूसरे निलंबन आदेश को रोक दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार से 1 महीने में जांच पूरी करने को कहा है। पहले वह 2017 में एक अस्पताल में 60 बच्चों की मौत के बाद निलंबित हुए थे।