पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयन चैपल ने कहा है कि आईसीसी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह है और आर्थिक रूप से मज़बूत बोर्ड टेस्ट क्रिकेट के हितों को नुकसान पहुंचाते हुए अपने स्वार्थ के लिए कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत क्रिकेट की आय में लगभग 70% का योगदान देता है जिसके चलते आईसीसी में उसकी मज़बूत उपस्थिति है।"