inshorts

इवेंट के लिए समय पर फूल न खिलने पर किम जोंग-उन ने मालियों को दी सज़ा: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स हैं कि उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने मालियों के एक समूह को इवेंट के लिए समय पर उनके फूल न खिलने पर लेबर कैंपों में भेजा है। किम के पिता किम जोंग-इल की जयंती पर 16 फरवरी को समारोह में 'किमजोंगिलिया' फूल आकर्षण का केंद्र होने वाले थे जिसका नामकरण उन्हीं के नाम पर हुआ है।