inshorts

इसे प्रतिद्वंद्विता कहना बंद करें: पाक से मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ ज़बरदस्त प्रतिद्वंद्विता के सवाल पर कहा कि अब इसे प्रतिद्वंद्विता कहना छोड़ दें। सूर्यकुमार ने आगे कहा कि प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दो टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती है। गौरतलब है कि रविवार को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।