अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) और नैस्डैक की उद्घाटन वाली घंटी 'चुराने' को लेकर मज़ाक किया है। ट्रंप ने कहा, "यह बहुत खूबसूरत है। मैं इसे वापस नहीं करने वाला...इसे वापस लेने के लिए उन्हें जी-जान से लड़ना पड़ेगा।" इससे पहले उन्होंने मज़ाक में कहा था कि इस घंटी को 'नए बॉलरूम' में रखा जाएगा।