इस इंफ्रा कंपनी को गुरुग्राम मेट्रो से मिला ₹1503 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी दिलीप बिल्डकॉन को गुरुग्राम (हरियाणा) मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत ₹1,503.6 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर उसके और आरबीएल बैंक के जॉइंट वेंचर को मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 और द्वारका एक्सप्रेस-वे तक वायाडक्ट और 14 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन तैयार किए जाएंगे।