प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइज़री सर्विसेज़ लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी संजय शाह कारोबार में 25 वर्ष पूरे करने और होली के बीच अपने पर्सनल होल्डिंग से 650 लोगों को ₹34 करोड़ के 1,75,000 शेयर गिफ्ट कर रहे हैं। इन लोगों में कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों के साथ शाह के घरेलू सहायकों और ड्राइवरों समेत निजी स्टाफ शामिल है।