इस कंपनी को मिला ₹175 करोड़ का ऑर्डर, 4% से अधिक चढ़े शेयर
सूर्या रोशनी लिमिटेड को कंस्ट्रक्शन ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी से ₹174.78 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसके बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में 4% से अधिक की तेज़ी देखने को मिली। कंपनी का शेयर ₹345.80/शेयर के अपने इंट्रा-डे हाई पर बंद हुआ। सूर्या रोशनी के अनुसार, यह ऑर्डर गुजरात में एमएस स्पाइरल कोटेड पाइप की सप्लाई के लिए है।