inshorts

इस कंपनी के मालिक ने 51 कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफे में दी लग्ज़री गाड़ियां

चंडीगढ़ में एक फार्मास्युटिकल्स कंपनी के मालिक व सोशल वर्कर एमके भाटिया ने दिवाली पर अपने 51 कर्मचारियों को लग्ज़री गाड़ियां तोहफे में दी हैं। यह लगातार तीसरा साल है जब भाटिया ने अपने कर्मचारियों को कार दी है और गाड़ियां रैंक व परफॉर्मेंस के हिसाब से दी गईं। उनकी टीम ने शोरूम से ऑफिस तक 'कार गिफ्ट रैली' निकाली।