inshorts

इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को बिहार में मिला ₹495 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेंगे शेयर

कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक ने शुक्रवार को बताया कि उसे बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीएसआरडीसी) से ₹495.5 करोड़ का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। बकौल कंपनी, इस प्रोजेक्ट में हथौरी-अत्रार-बवंगामा-औराई रोड पर हाई-लेवल ब्रिज और अप्रोच रोड का निर्माण शामिल है। कंपनी की इस घोषणा के बाद सोमवार को उसके शेयर फोकस में रहेंगे।