उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, "इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। टाटा हाउस के प्रमुख के रूप में...उनके संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान मैंने उन्हें अच्छी तरह से जाना। जिंदगी के उनके लिए दूसरे प्लान थे...तो थे...लेकिन उनसे उनका जीवन नहीं छीना जाना चाहिए था।"