इस गोल्ड ETF में 18 साल पहले लगाए गए ₹10 लाख आज होते ₹1.05 करोड़, 950% का दिया रिटर्न

भारत के सबसे पुराने गोल्ड ईटीएफ निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड BeES ने पिछले 18 साल में 950% (10.5 गुना) का रिटर्न दिया है। इसके लॉन्च के समय (जुलाई 2007) इस फंड में लगाए गए ₹10 लाख आज के समय में ₹1.05 करोड़ हो गए होते। गौरतलब है, इस साल अब तक वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें 52% बढ़ी हैं।