इस गुनाह को बख्शा नहीं जाएगा: ड्रोन हमले में 2 भारतीय समेत 3 लोगों की मौत के बाद यूएई

हाउती विद्रोहियों द्वारा अबू धाबी में ड्रोन हमले की ज़िम्मेदारी लेने के बाद यूएई के विदेश मंत्री अबदुल्ला बिन ज़ायद अल-नाहयान ने कहा है, "इस गुनाह को बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने कहा, "ये आतंकवादी अपने अवैध लक्ष्य...साधने व आतंकवाद फैलाने के लिए क्षेत्र में लगातार अपराध कर रहे हैं।" हमले में 2 भारतीय समेत 3 लोगों की मौत हुई थी।