वीआईपी इंडस्ट्रीज़ के 2 प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी शुक्रवार को ब्लॉक डील के ज़रिए बेची और करीब 6.22% हिस्सेदारी कम की। प्रमोटर्स ने ओपन मार्केट ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए ₹343.19 करोड़ के शेयर बेचे। डेटा के मुताबिक, किड्डी प्लास्ट लिमिटेड और पीरामल विभूति इन्वेस्टमेंट्स ने 88.40 लाख शेयर बेचे। गौरतलब है, शुक्रवार को कंपनी के शेयर 4% लुढ़क गए थे।