पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने शनिवार को 1983 विश्व कप जीत की 39वीं वर्षगांठ पर ट्वीट किया, "इस जीत ने हमें सिखाया कि अंग्रेज़ी खेल को जीतने के लिए अंग्रेज़ी नहीं देसी जज़्बा चाहिए।" वहीं, वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, "आज का ही दिन था जब हर भारतीय को यह एहसास हुआ कि सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।"