इस्तीफा या बर्खास्तगी, क्या कहता है नियम? जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी केस में क्या हैं विकल्प

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से अथाह कैश मिलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जांच शुरू की है। बकौल रिपोर्ट्स, आंतरिक जांच के बाद दुराचरण काफी गंभीर लगने पर जस्टिस वर्मा से सीजेआई संजीव खन्ना इस्तीफा मांग सकते हैं और इस्तीफे से इनकार पर सीजेआई संसद में महाभियोग की प्रक्रिया चलाने की सिफारिश कर सकते हैं।