चीन की 25-वर्षीय महिला ने बताया है कि वह इस्तीफा टाइप कर बॉस को नहीं भेज पा रही थी लेकिन बिल्ली ने 'सेंड' बटन दबा दिया जिसके चलते उसने नौकरी और एक साल का बोनस दोनों गंवा दिए। वह नौकरी छोड़ना चाहती थी लेकिन उसे डर था कि अगर नौकरी नहीं रही तो वह अपनी 9 बिल्लियों को कैसे पालेगी।