पीएम मोदी के सबसे भरोसेमंद लोगों में शामिल रहे डॉ. पीके मिश्रा को एक बार फिर से उनका प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. पीके मिश्रा साल 2014 से पीएम मोदी के प्रधान सचिव बने हुए हैं. मिश्रा के अलावा अमित खरे और तरुण कपूर का भी सेवा विस्तार किया गया है और उन्हें पीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया.