inshorts

इस दिन आएंगे TCS के सितंबर तिमाही के नतीजे, दूसरे अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट हुई तय

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे 9 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग के बाद जारी करेगी। वहीं, कंपनी का बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2026 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी चर्चा करेगा। अंतरिम डिविडेंड की घोषणा से पहले ही कंपनी ने इसके लिए 15 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है।