इस दिन से शुरू हो रही है माघ मास की गुप्त नवरात्रि, जानिए इसका महत्व
माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। पंचाग के अनुसार, इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी को होगी और इसका समापन 27 जनवरी को होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस नवरात्रि में उपासक 9 दिन तक गुप्त तरीके से शक्ति साधना व तंत्र सिद्धि करते हैं।