इस दिवाली खरीदना चाहिए सोना या करना चाहिए कीमतें कम होने का इंतज़ार?
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर परंपरा या शादियों की वजह से त्योहारों के शुभ मुहूर्त पर सोना खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं क्योंकि भाव में अभी अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है। वहीं, अगर निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो जल्दबाज़ी करने की बजाय सोने का भाव नीचे आने का इंतज़ार कर सकते हैं।