इस देश में बनता है फाल्कन पक्षी का पासपोर्ट

संयुक्त अरब अमीरात की मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज ऐंड एनवायरनमेंट के अनुसार, यूएई में फाल्कन पक्षी का पासपोर्ट बनता है। इस देश में फाल्कन के मालिक उनके लिए पासपोर्ट का आवेदन कर सकते हैं जो 3 साल तक वैलिड होता है। यह पासपोर्ट यात्रा के समय या हंटिंग ट्रिप के दौरान इस्तेमाल किया जाता है।