inshorts

इस देश में मिल रहा 1 लीटर पानी की कीमत में 8 लीटर पेट्रोल, ये हैं सस्ता बेचने वाले टॉप-10 देश

ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज़डॉटकॉम के मुताबिक, लीबिया में अब दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है जहां पेट्रोल की कीमत ₹2.4/लीटर है। भारत में पानी की बोतल की कीमत करीब ₹20/लीटर है और इतने रुपए में लीबिया में 8 लीटर पेट्रोल मिल जाएगा। सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों में ईरान, वेनेज़ुएला, अंगोला, कुवैत, अल्जीरिया, मिस्र, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाकिस्तान और मलेशिया शामिल हैं।