इस देश में मेहमानों से मिले बिना ही शादी के बाद भाग जाते हैं दूल्हा-दुल्हन
वेनेज़ुएला में शादी के दिन एक अनोखी रस्म होती है जिसके तहत दू्ल्हा-दुल्हन को शादी के बाद मेहमानों की नज़र से बचकर विवाहस्थल से भागना होता है। वेनेज़ुएला में नवविवाहित जोड़े का अपनी शादी में आए मेहमानों से बगैर मिले चले जाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह परंपरा दूल्हा-दुल्हन के जीवन में सौभाग्य लाती है।