इस नए तरह के ब्लड टेस्ट से पता लग सकते हैं 50 तरह के कैंसर, और टेस्ट्स की नहीं होगी ज़रूरत

अमेरिकी फार्मा कंपनी ग्रेल ने 'ग्रेलरी' नामक ब्लड टेस्ट विकसित किया है जिससे 50-प्रकार के कैंसर का पता लगाया जा सकता है। दरअसल, यह खून में घूम रहे कैंसरग्रस्त डीएनए के टुकड़ों का पता लगाता है। ग्रेलरी के रिसर्चर्स ने 36,000-वयस्कों पर यह टेस्ट किया और पॉज़ीटिव आए कुल मामलों में से 62% में बाद में कैंसर की पुष्टि हुई।