नवरत्न कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में सोमवार को BSE पर 8.1% का उछाल दिखा और यह कारोबार के दौरान ₹237.10 प्रति शेयर के हाई पर पहुंच गए। यह उछाल कंपनी द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL ) के साथ कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद आया है।