इस पर मैंने कुछ कहा तो मेरे पैसे कट सकते हैं: अपने डिसमिसल से जुड़े सवाल पर मयंक

ओपनर मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में डीआरएस लिए जाने के बाद थर्ड अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट करार दिए जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा, "इसे मैं ऐसे ही छोड़ना चाहूंगा।" मयंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "इस पर मैंने कुछ बोला...तो मैं बुरा बन जाऊंगा और...मेरी मैच फीस कट सकती है।"