इस बैंक ने बदला अपना नाम; क्या पुरानी चेकबुक, पासबुक और डेबिट कार्ड हो जाएंगे बेकार?
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अपना नाम बदलकर स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड कर लिया है। इसकी चेकबुक, पासबुक और डेबिट कार्ड इत्यादि पहले की तरह ही मान्य रहेंगे। दरअसल, आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जब तक बैंक ग्राहकों को नए दस्तावेज़ लेने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश नहीं देता तब तक पुराने दस्तावेज़ मान्य रहते हैं।