inshorts

इस बात की 30% संभावना है कि अमेरिका मंदी की चपेट में आने वाला है: S&P Global

एस ऐंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के चीफ इकोनॉमिस्ट (अमेरिका-कनाडा) सत्यम पांडे ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के अगले 12 महीनों में मंदी में जाने का 30% खतरा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में अब भी कमज़ोरियों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि लेबर मार्केट, कंज़्यूमर स्पेंडिंग व सेंटिमेंट को लेकर येलो अलर्ट दिखाई दे रहे हैं।