जयपुर (राजस्थान) में आईपीएल 2025 के 5 मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 13 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स से 19 अप्रैल, गुजरात टाइटंस से 28 अप्रैल, मुंबई इंडियंस से 1 मई और पंजाब किंग्स से 16 मई को मुकाबला होगा। राजस्थान रॉयल्स ने ₹40.7 करोड़ में 14 खिलाड़ी खरीदे हैं।