इस बार दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार में कौन-कौनसे सामान खूब बिके?
ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन (सीएआईटी) के मुताबिक, इस साल दिवाली पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार में सर्वाधिक 12% हिस्सेदारी किराना व एफएमसीजी वस्तुओं की रही। इसके बाद सोना-चांदी (10%), इलेक्ट्रॉनिक्स-इलेक्ट्रिकल्स (8%), कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स (7%), रेडीमेड परिधान (7%), गिफ्ट आइटम (7%), होम डेकोर (5%), फर्निशिंग-फर्नीचर (5%), मिठाई-नमकीन (5%), वस्त्र (4%), पूजन सामग्री (3%) और फल-मेवे (3%) का स्थान रहा।