इस बार धनतेरस पर देश में कितने करोड़ रुपए के सोना-चांदी और वाहन बिके?

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के राष्ट्रीय महासचिव व बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया है, "इस बार धनतेरस पर देश में व्यापार ने नई ऊंचाइयों को छुआ और इस दौरान लगभग ₹60,000 करोड़ का कारोबार हुआ।" उन्होंने कहा, "धनतेरस पर ₹22,500 करोड़ का सोने व चांदी का सामान बिका और ₹7,000-8,000 करोड़ तक के वाहनों की बिक्री हुई।"

Load More