इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे, ऊपर वाला ही जानता है: पाक की 'कोलकाता' वाली धमकी पर भारत
पाकिस्तान द्वारा कोलकाता पर हमला करने की धमकी दिए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, "1971 में पाकिस्तान ने बंगाल की तरफ नज़र उठाने की कोशिश की थी तो दो टुकड़े हो गए थे।" उन्होंने कहा, "अगर उन्होंने फिर नज़र डालने की कोशिश की तो पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे, यह ऊपर वाला ही जानता है।"