inshorts

इस बार होली पर ₹60,000 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का है अनुमान: CAIT

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने कहा है कि होली के मौके पर इस बार ₹60,000 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। होली पर गुजिया, मिठाइयां, सूखे मेवे और कपड़ों के साथ-साथ बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस, होटल, कैटरिंग व टेंट कारोबारी सभी को बिज़नेस मिलता है। पिछले साल होली पर ₹50,000 करोड़ का कारोबार हुआ था।