इस बार माफी चाहते हैं योगी जी, ज़िंदगी में कभी गलत नहीं करेंगे: यूपी में मुठभेड़ के बाद बदमाश
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक कैशियर से ₹1.54 लाख लूटने के 2 आरोपियों को शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल हुए एक बदमाश ने मुठभेड़ के बाद के एक वीडियो में कहा, "ज़िंदगी में कभी गलत नहीं करेंगे...किसी को गलत नज़र से भी नहीं देखेंगे...इस बार माफी चाहते हैं योगी जी।"