आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी असेट फंड ने पिछले 22 साल में सालाना 21.58% चक्रवृद्धि ब्याज की दर से रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अक्टूबर 2002 में इसमें एकमुश्त डाले गए ₹10 लाख आज ₹7.26 करोड़ में तब्दील हो गए होंगे। कंपनी के सीईओ निमेश शाह के अनुसार, यह विभिन्न असेट क्लास में अनुशासित असेट एलोकेशन की शक्ति का प्रमाण है।