इस मुस्लिम देश में मंत्री की डिनर पार्टी में परोसी गई शराब, इस्लाम के नाम पर मांगा गया इस्तीफा

मलेशिया में एक सरकारी डिनर में मुस्लिम मेहमानों की मौजूदगी में शराब परोसने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और कट्टरपंथियों के दबाव में पर्यटन मंत्री टियोंग किंग सिंग से इस्तीफा मांगा गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने ग्लोबल ट्रैवल मीट-2025 के भव्य रात्रिभोज में शराब परोसने की अनुमति दी जिससे मलय-संवेदनाओं और इस्लाम का अपमान हुआ।