inshorts

इस मुस्लिम देश में लाउडस्पीकर को बैन करने की उठी मांग; जानें क्यों हैं लोग परेशान

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लोगों ने अधिकारियों से सड़क पर ठेला लगाने वाले विक्रेताओं के लाउडस्पीकरों पर सख्त पाबंदी लगाने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि इनके लगातार चिल्लाने से सार्वजनिक जगहें शोर-शराबे और अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई हैं। एक अधिकारी ने बताया है कि हमने पहले ही हज़ारों लाउडस्पीकर ज़ब्त कर लिए हैं।